34वीं जिला बैडमिंटन प्रतियोगिताः दूसरे दिन के रोमांचक मुकाबलों में खिलाड़ियों ने दिखाया दम
रोहतक, गिरीश सैनी। जिला बैडमिंटन एसोसिएशन (डी.बी.ए.), रोहतक के तत्वावधान में आयोजित 34वीं जिला बैडमिंटन प्रतियोगिता के दूसरे दिन, शनिवार को अंडर-09, अंडर-11, अंडर-13, अंडर-15 व अंडर-19 सिंगल्स के रोचक मुकाबलों में खिलाड़ियों ने दम-खम दिखाया।
डीबीए के अध्यक्ष यशपाल सिंह पंवार ने बताया कि इस पांच दिवसीय प्रतियोगिता के दूसरे दिन कड़े मुकाबले के बीच पलवित, मोक्ष नांदल, दक्ष और कर्ण प्रताप ने अंडर-09 बॉयज सिंगल्स के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। दिन भर अन्य वर्गों के मुकाबले भी जारी रहे। इस दौरान एसोसिएशन पदाधिकारियों सहित प्रतिभागी खिलाड़ी, अभिभावक व खेल प्रेमी मौजूद रहे।

Girish Saini 

