33 वीं जिला बैडमिंटन प्रतियोगिता का आगाज़ 1 जून सेः यशपाल पंवार  

30 मई तक होंगे रजिस्ट्रेशन।

33 वीं जिला बैडमिंटन प्रतियोगिता का आगाज़ 1 जून सेः यशपाल पंवार  

रोहतक, गिरीश सैनी। जिला बैडमिंटन एसोसिएशन (डी.बी.ए.) के तत्वावधान में 33 वीं जिला बैडमिंटन प्रतियोगिता 1 जून से 4 जून 2025 तक आयोजित की जाएगी। यह जानकारी देते हुए डी.बी.ए. के अध्यक्ष यशपाल सिंह पंवार ने बताया कि प्रतियोगिता 1 जून को दिल्ली रोड आई.एम.टी. स्थित एस.आर.एस. पब्लिक स्कूल में सुबह दस बजे से शुरू होगी।

पंवार ने बताया कि इस प्रतियोगिता में अंडर-09, अंडर-11, अंडर-13, अंडर-15, अंडर-17, अंडर-19 और सीनियर ओपन आयु वर्ग के मुकाबलों में लगभग 400 खिलाड़ी दमखम दिखाएंगे। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के लिए रजिस्ट्रेशन 30 मई तक किए जाएंगे। इस प्रतियोगिता में विभिन्न वर्गों में चयनित होने वाले खिलाड़ी आगामी प्रदेश स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में जिला रोहतक का प्रतिनिधित्व करेंगे। रजिस्ट्रेशन व अन्य जानकारी के लिए टूर्नामेंट कोऑर्डिनेटर रितेश दलाल से मो. नं. 98130-50040 पर संपर्क किया जा सकता है।