निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में हुई 303 लोगों की जांच

निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में हुई 303 लोगों की जांच

रोहतक, गिरीश सैनी। स्वामी अमृतानंद सेवा समिति एवं स्वामी विश्वेश्वरानंद गुरुकुलम ट्रस्ट द्वारा महामंडलेश्वर स्वामी विश्वेश्वरानंद के जन्मदिन आयोजित निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में 303 व्यक्तियों के स्वास्थ्य की जांच की गई। बतौर मुख्य अतिथि, समाजसेवी राजेश जैन सहित विशिष्ट अतिथि पूर्व मेयर मनमोहन गोयल, भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष अजय बंसल ने दीप प्रज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया। इस दौरान नेत्र, नाक-कान-गला एवं दांतों की जांच की गई। साथ ही बीपी व शुगर के निशुल्क टेस्ट भी किए गए। जरूरतमंदों को उपलब्ध दवाइयां एवं चश्मे निशुल्क वितरित किए गए।