अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर रक्तदान शिविर में 30 महिलाओं ने किया रक्तदान
रोहतक, गिरीश सैनी। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग एवं उत्तर रेलवे रोहतक द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर का उद्घाटन जिला परिषद की चेयरपर्सन मंजू हुड्डा ने किया।
उन्होंने रक्तदान को महादान बताते हुए कहा कि रक्तदान न केवल जरूरतमंदों को नया जीवन देता है, बल्कि रक्तदान करने वाले व्यक्ति के लिए भी लाभकारी है।
इस रक्तदान शिविर में 30 महिलाओं ने रक्तदान किया। मुख्य अतिथि मंजू हुड्डा ने रक्तदाता महिलाओं को प्रमाण पत्र भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस दौरान सिविल सर्जन डॉ रमेश चंद्र, सुरेश भारद्वाज, रेलवे के यातायात निरीक्षक बलबीर सिंह, वरिष्ठ खंड अभियंता मुकेश कुमार, सहित अन्य गणमान्य जन मौजूद रहे।

Girish Saini 

