2652 विद्यार्थियों ने दी 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं
पुख्ता प्रबंधों के बीच शांतिपूर्वक संपन्नः उपायुक्त सचिन गुप्ता
रोहतक, गिरीश सैनी। उपायुक्त सचिन गुप्ता ने कहा कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा सोमवार को आयोजित 12वीं कक्षा की रसायन विज्ञान, लेखा शास्त्र व लोक प्रशासन विषयों की बोर्ड परीक्षाएं जिला प्रशासन द्वारा किए गए पुख्ता प्रबंधों के बीच शांतिपूर्वक व पारदर्शी तरीके से संपन्न हुई। तीनों विषयों के कुल 2699 विद्यार्थियों में से 2652 विद्यार्थी उपस्थित रहे, जबकि 47 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।
उपायुक्त सचिन गुप्ता ने कहा कि बोर्ड परीक्षाओं को सुचारू ढंग व नकल रहित संपन्न करवाने के दृष्टिगत उड़नदस्ते गठित किये गए है तथा ड्यूटी मजिस्ट्रेट भी नियुक्त किये गए है। पुलिस द्वारा भी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किये गए है। जिला में इन बोर्ड परीक्षाओं के 45 परीक्षा केंद्र स्थापित है। बोर्ड परीक्षाओं की निगरानी के लिए जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है, जिसका दूरभाष 01262-271871 है।

Girish Saini 

