12वीं के 2627 विद्यार्थियों ने दी भौतिक विज्ञान एवं अर्थशास्त्र की परीक्षा

पुख्ता प्रबंधों के बीच दोनों परीक्षाएं शांतिपूर्वक संपन्नः उपायुक्त सचिन गुप्ता

12वीं के 2627 विद्यार्थियों ने दी भौतिक विज्ञान एवं अर्थशास्त्र की परीक्षा

रोहतक, गिरीश सैनी। उपायुक्त सचिन गुप्ता ने कहा कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा सोमवार को आयोजित 12वीं कक्षा की भौतिक विज्ञान एवं अर्थशास्त्र विषयों की परीक्षाएं पुख्ता प्रबंधों के बीच शांतिपूर्वक व पारदर्शी तरीके से संपन्न हुई। दोनों परीक्षाओं में कुल 2667 में से 2627 विद्यार्थी उपस्थित रहे, जबकि 40 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।

उपायुक्त सचिन गुप्ता ने कहा कि भौतिक विज्ञान विषय में 1540 में से 1512 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 28 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। अर्थशास्त्र विषय में 1127 में से 1115 विद्यार्थी परीक्षा उपस्थित रहे तथा 12 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। इन परीक्षाओं को सुचारू ढंग व नकल रहित संपन्न करवाने के दृष्टिगत उड़नदस्ते गठित किये गए है तथा ड्यूटी मजिस्ट्रेट भी नियुक्त किये गए है। पुलिस द्वारा भी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किये गए है। बोर्ड परीक्षाओं की निगरानी के लिए जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है, जिसका दूरभाष 01262-271871 है।