राजकीय महाविद्यालय,सांपला में एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत लगाए 250 पौधे
सांपला, गिरीश सैनी। 77वें वन महोत्सव के अवसर पर स्थानीय शहीद राय सिंह राजकीय महाविद्यालय में एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
बतौर मुख्य अतिथि, सांपला की एसडीएम अंकिता पुवार (आईएएस) ने प्राचार्य डॉ. परम भूषण के साथ पौधारोपण कर अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान कॉलेज परिसर में 250 पौधे जियो-टैगिंग के साथ लगाए गए। एनएसएस स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
मुख्य अतिथि, एसडीएम अंकिता पुवार ने कहा कि जलवायु परिवर्तन आज पूरी दुनिया के सामने गंभीर चुनौती है। इससे निपटने के लिए प्रत्येक नागरिक को अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल का संकल्प लेना होगा। प्राचार्य डॉ. परम भूषण ने स्वागत संबोधन किया। इस दौरान प्राध्यापक, कर्मचारी, विद्यार्थियों सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
Girish Saini 

