रोहतक जिले में अब तक 248502.64 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद
उपायुक्त सचिन गुप्ता ने किसानों से फसल अवशेषों के उचित प्रबंधन का आह्वान किया।
रोहतक, गिरीश सैनी। उपायुक्त सचिन गुप्ता ने बताया कि अब तक जिला की मंडियों व खरीद केंद्रों में 248502.64 मीट्रिक टन गेहूं एवं 2038.80 मीट्रिक टन सरसों की खरीद की गई है। सरकार द्वारा सरसों के लिए 6200 रुपए प्रति क्विंटल तथा गेहूं के लिए 2585 रुपए प्रति क्विंटल न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित किया गया है। अब तक जिला की मंडियों व खरीद केंद्रों में 46639 गेट पास जारी किये गए है। उन्होंने किसानों का आह्वान किया है कि वे गेहूं फसल के अवशेषों का उचित प्रबंधन करें।
उन्होंने बताया कि कलानौर मंडी में 16598.70, काहनौर में 690, कलानौर साइलो द्वारा 1625, किलोई मंडी 20763.20, लाखनमाजरा मंडी में 19426, मदीना मंडी में 13194.30, महम मंडी 47671.40, रोहतक मंडी में 71033.50, सांपला मंडी में 34401.70, सांघी मंडी में 17048.54 तथा फरमाणा खास में 6050.30 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई है। वहीं, कलानौर मंडी में 289.30, महम मंडी में 29.70, रोहतक मंडी में 1661.80 तथा सांपला मंडी में 53.50 मीट्रिक टन सरसों की खरीद की गई है। जिला प्रशासन द्वारा मंडियों में सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई तथा खरीद सीजन को सुचारू ढंग से संपन्न करवाने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए गए है।

Girish Saini 

