दोआबा कॉलेज के 24 विद्यार्थियों ने किया सीटेट और पीएसटेट की परीक्षा उत्तीर्ण
जालन्धर, 19 मई, 2026: प्रि. डॉ. प्रदीप भण्डारी ने जानकारी देते हुए बताया कि दोआबा कॉलेज के ऐजुकेशन विभाग के बीए बीएड एवं बीएससी बीएड के 24 विद्यार्थियों ने केन्द्रीय, प्राईवेट एवं सरकारी स्कूलों में प्राध्यापण करने हेतु अनिवार्य सीटेट एवं पीएसटेट पंजाब स्टेट टीचर ऐलिजीबिल्टी टेस्ट की लिखित परीक्षा उत्तीर्ण कर अपने शिक्षण संस्थान का नाम रोशन किया ।
इसमें बीए बीएड एवं बीएससी बीएड के समैस्टर -4 के विद्यार्थी -प्राची, पलक, समैस्टर-6 के विद्यार्थी हरमन, अर्शदीप, विशाखा, आर्यन, विशाखा गौतम, पायल, अंशू, आदिती, गुरप्रीत, समैस्टर-8 के विद्यार्थी हरजोत, प्रियंका, तरणप्रीत, तनू, अभिनव, सफलता, दीया, चाहत, सानिया, श्रेया, प्रियंका, रूची और सिमरजोत ने उक्त परीक्षा उत्तीर्ण की है । इनमें से कुल 7 विद्यार्थियों ने सीटेट की परीक्षा, 9 विद्यार्थियों ने पीएसटेट की परीक्षा और 8 विद्यार्थियों ने सीटेट एवं पीएसटेट दोनो परीक्षा उत्तीर्ण करने में सफलता पाई ।
प्रि. डॉ. प्रदीप भण्डारी ने इन मेधावी विद्यार्थियों और विभाग के प्राध्यापकों- डॉ. मनजीत कौर- ईंचार्ज ऐजुकेशन विभाग, प्रो. जसविन्द्र सिंह, प्रो. अभय और प्रो. प्रियंका यादव को इस उपलब्धि के लिये हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि कॉलेज के ऐजुकेशन विभाग विद्यार्थियों को उक्त दोनो परीक्षाओं की तैयारी भी बखूबी करवाता है । जिसके लिए वह बधाई के पात्र है ।

City Air News 

