स्वास्थ्य जांच शिविर में 216 लोगों की जांच हुई
24 दिव्यांग सहायक उपकरणों के लिए चयनित
रोहतक, गिरीश सैनी। हरि ओम सेवा दल द्वारा समाजसेवी राजेश जैन के माता-पिता स्वर्गीय सेठ विमल प्रसाद जैन एवं सुशीला देवी जैन की स्मृति में स्थानीय झज्जर चुंगी पर एक दिव्यांग एवं स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर का शुभारंभ मार्केट कमेटी अध्यक्ष अशोक चौधरी, पार्षद प्रवीण, दीपक और राजीव जैन ने किया। शिविर में 216 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई, जबकि 24 दिव्यांगों को सहायक उपकरणों के लिए योग्य पाया गया।
प्रधान आदिश जैन ने बताया कि चयनित दिव्यांगों को 3 दिसंबर को व्हीलचेयर, ट्राइसाइकिल, वॉकर, छड़ी और कृत्रिम अंग वितरित किए जाएंगे। शिविर में नेत्र, दंत, ईएनटी, सामान्य रोग और लैब जांच के साथ निशुल्क दवाइयां व चश्मे भी दिए गए।

Girish Saini

