21 शोधार्थी पीएचडी के लिए पात्र घोषित
रोहतक, गिरीश सैनी। एमडीयू ने अधिसूचना जारी कर 21 शोधार्थियों को पीएचडी डिग्री के लिए पात्र घोषित किया है। ये निर्णय बोर्ड ऑफ एग्जामिनर्स व रिसर्च कमेटी की संस्तुतियों पर कुलपति की मंजूरी के बाद लिया गया।
परीक्षा नियंत्रक प्रो. राहुल ऋषि ने बताया कि पीएचडी डिग्री के पात्र शोधार्थियों में गणित से अंजलि, सांख्यिकी से सुशील व अमित देव, विधि विभाग से रंजना रानी, स्मृति, गायत्री व नवीन कुमार, अंग्रेजी से शिखा, होटल एंड टूरिज्म से रेनू व हिमांशी, मैनेजमेंट से नवीन, ज्योति, सुमन बाला व मंजू, कॉमर्स से निशा, कविता, सुषमा यादव व भारती, माइक्रोबायोलॉजी से आशा, बायोकेमिस्ट्री से दीपिका कुमारी तथा मेडिकल बायोटेक्नोलॉजी से मनजीत शामिल हैं।

Girish Saini 

