रोहतक जिले में अब तक 206656.30 मीट्रिक टन गेहूं व 2038.80 मीट्रिक टन सरसों की खरीदः डीसी सचिन गुप्ता

किसानों से किया फसल अवशेषों के उचित प्रबंधन का आह्वान।

रोहतक जिले में अब तक 206656.30 मीट्रिक टन गेहूं व 2038.80 मीट्रिक टन सरसों की खरीदः डीसी सचिन गुप्ता

रोहतक, गिरीश सैनी। उपायुक्त सचिन गुप्ता ने जिला के किसानों का आह्वान किया है कि वे गेहूं व सरसों की फसल को सुखाकर एवं साफ करके मंडियों में लाएं। किसान फसल अवशेषों का उचित प्रबंधन करें ताकि पर्यावरण संरक्षित रहे तथा भूमि की उपजाऊ शक्ति भी बढ़ सके। अब तक जिला की मंडियों व खरीद केंद्रों में 206656.30 मीट्रिक टन गेहूं एवं 2038.80 मीट्रिक टन सरसों की खरीद की गई है। अब तक जिला की मंडियों व खरीद केंद्रों में 43874 गेट पास जारी किये गए है।

उपायुक्त सचिन गुप्ता ने बताया कि गत सोमवार तक जिला की मंडियों में 206656.30 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई है तथा अब तक 69010.50 मीट्रिक टन का उठान किया जा चुका है। कलानौर मंडी में 10823.60, काहनौर में 690, कलानौर साइलो द्वारा 1390, किलोई मंडी 18361.40, लाखनमाजरा मंडी में 11136.20, मदीना मंडी में 11512.80, महम मंडी 43176.80, रोहतक मंडी में 68133.50, सांपला मंडी में 27270.50, सांघी मंडी में 8111.20 तथा फरमाणा खास में 6050.30 मीट्रिक टन गेंहू की खरीद की गई है।

कलानौर मंडी में 289.30, महम मंडी में 29.70, रोहतक मंडी में 1661.80 तथा सांपला मंडी में 53.50 मीट्रिक टन सरसों की खरीद की गई है। जिला प्रशासन द्वारा मंडियों में सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई तथा खरीद सीजन को सुचारू ढंग से संपन्न करवाने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए गए है।