एमडीयू के 20 शोधार्थी पीएचडी के लिए पात्र घोषित
रोहतक, गिरीश सैनी। एमडीयू के कुलपति प्रो. मिलाप पूनियाँ ने परीक्षकों के बोर्ड और शोध समिति की अनुशंसा पर 20 शोधार्थियों को पीएचडी उपाधि प्रदान करने के लिए पात्र घोषित किया है।
परीक्षा नियंत्रक प्रो. राहुल ऋषि ने बताया कि पात्र शोधार्थियों में बॉटनी से निशा व साक्षी सैनी, बायोकेमिस्ट्री से रितु, मेडिकल बायो टेक्नोलॉजी से सोनल, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग से मनीषा, मैकेनिकल इंजीनियरिंग से आकाश, इंजीनियरिंग एवं प्रौद्योगिकी के अंतर्गत फिजिक्स से नेहा, भौतिकी से हिमानी, विधि विभाग से हिमानी, मैनेजमेंट से कनिका गोयल, समाजशास्त्र विभाग से इनायत, अर्थशास्त्र विभाग से विनोद, राजनीतिक विज्ञान विभाग से तिलक राज, पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विभाग से पूनम रानी, फार्मेसी विभाग से आदित्य कुमार, अंग्रेजी विभाग से पूजा, पत्रकारिता विभाग से कवलजीत सिंह, कंप्यूटर साइंस से दीपक शर्मा व पूनम तथा गणित विभाग से भावना शामिल हैं।

Girish Saini

