निशुल्क नेत्र व दंत जांच शिविर में 175 लोगों की जांच हुई

निशुल्क नेत्र व दंत जांच शिविर में 175 लोगों की जांच हुई

रोहतक, गिरीश सैनी। स्थानीय सराय मोहल्ला स्थित दिगंबर जैन मंदिर एवं जिनशासन प्रभावना संघ द्वारा आयोजित झज्जर रोड स्थित जैन जती में एक निशुल्क नेत्र व दंत जांच शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 90 लोगों की नेत्र व 85 लोगों की दंत जांच की गई। शिविर में बीपी व शुगर जांच भी की गई तथा जरूरतमंदों को निशुल्क दवाएं वितरित की गई।

मंदिर संरक्षक राजेश जैन की अध्यक्षता में आयोजित इस शिविर में पीजीआईडीएस, रोहतक से डॉ मंजूनाथ बी.सी, नेत्र विशेषज्ञ डॉ. दिनेश शर्मा, संस्था के प्रधान अतुल जैन सहित अय अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया। विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने लोगों की आंखों व दांतों की जांच की और उचित परामर्श दिया। डॉ. मंजूनाथ ने सभी को मौखिक साफ सफाई व दांतों की देखभाल करने की विस्तृत जानकारी दी।