30वें रक्तदान शिविर में 167 यूनिट एकत्रित

30वें रक्तदान शिविर में 167 यूनिट एकत्रित

रोहतक, गिरीश सैनी। सावन कृपाल रूहानी मिशन की रोहतक शाखा द्वारा संत कृपाल सिंह महाराज के 132वें प्रकाश उत्सव के अवसर पर कृपाल आश्रम में रविवार को 30वें रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 167 रक्तदाताओं ने स्वैच्छिक रक्तदान किया। 

प्रकाश उत्सव कार्यक्रम की शुरूआत में संत राजिन्दर सिंह महाराज का विडियो सत्संग प्रसारित किया गया. इस दौरान संत कृपाल सिंह महाराज पर आधारित फिल्म भी संगत को दिखाई गईं। बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गये।