रक्तदान शिविर में 160 यूनिट रक्त एकत्रित
रोहतक, गिरीश सैनी। पं. भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विवि के पीजीआईएमएस की ओपीडी में भारत विकास परिषद रोहतक शाखा द्वारा एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 160 रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया।
बतौर मुख्य अतिथि डॉ. सत्यनारायण शर्मा और डॉ. सुरेश सिंघल ने सभी रक्तदाताओं को बैज लगाकर सम्मानित किया। निदेशक डॉ. एस.के. सिंघल ने रक्तदाताओं के जज्बे की सराहना करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है। आपके द्वारा दिया गया एक यूनिट रक्त किसी की जिंदगी बचा सकता है। उन्होंने कहा कि अब मरीजों के अटेंडेंट के साथ-साथ भविष्य के डॉक्टर बनने वाले एमबीबीएस विद्यार्थी भी बड़ी संख्या में स्वेच्छा से रक्तदान कर रहे हैं। इस दौरान चिकित्सा अधीक्षक डॉ. कुंदन मित्तल व रक्त विभागाध्यक्ष डॉ. गजेंद्र सिंह भी मौजूद रहे।

Girish Saini 

