दोआबा कॉलेज के 16 जर्नलिज्म के विद्यार्थियों की हुई बढ़िया प्लेसमैंट
जालन्धर, 21 मई, 2026: प्रि. डॉ. प्रदीप भण्डारी ने जानकारी देते हुए बताया कि दोआबा कॉलेज के पोस्ट ग्रैजुएट जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन विभाग के बीएजेएमसी एवं एमएजेएमसी के 16 विद्यार्थियों की प्रिंट एवं इलैक्ट्रॉनिक मीडिया में बढ़िया प्लेसमैंट हुई है इसमें बीएजेएमसी के विद्यार्थी- सतबीर सिंह की जेबवो न्यूज़ वायर में वीडियो ऐडीटर, सौरव कुमार की ऑल इण्डिया रेडियो में ब्रॉडकास्ट असीस्टेंट, प्रिती और भूमिका की ऐंकर, दीक्षा की पंजाब केसरी में मल्टी मीडिया प्रोडूसर और डिम्पल की डिजीटल जिला में वीडियो ऐडीटर, सिमरन, अमृता व सिमर की बार कोड एंटरनैमैंट कम्पनी में डिजीटल मीडिया मौनिटर के पद पर प्लेसमैंट हुई ।
इसी तरह एमएजेएमसी की विद्यार्थी -कनिष्का मल्हौत्रा की सवेरा टाईम्ज में कंटेंट राईटर, हरकीरत सिंह की क्रियोन टैक्नालिजीस में कंटेंट राईटर, पलक की सवेरा टाईम्ज में कंटेंट राईटर, जसबीर सिंह एवं मोहित बांसल की एलपीयू में डिप्टी ऑफसर, जितेश की ऑल इण्डिया रेडियो में ड्रामा रिकार्डिस्ट और दीपक कुमार की रोजाना स्पोक्समेन टीवी में इनपुट कोआर्डिनेटर की प्लेसमैंट हुई ।
प्रि. डॉ. प्रदीप भण्डारी ने इस उपलब्धि के लिए इन मेधावी विद्यार्थियों, इनके अभिभावकों, प्राध्यापकों, डॉ. सिमरन सिद्धू-विभागाध्यक्षा व डॉ. प्रिया चोपड़ा को हार्दिक बधाई दी । डॉ. भण्डारी ने कहा कि कॉलेज के जर्नलिज्म के विद्यार्थियों को प्रिंट एवं इलैक्ट्रानिक मीडिया के उद्योग में प्लेसमैंट दिलवाने हेतु कॉलेज के जर्नलिज्म विभाग के प्राध्यापक इनको कॉलेज कैम्पस में स्थित हाई-टैक श्री यश राज चोपड़ा मल्टी टीवी स्टूडियो , कम्युनिटी रेडियो राबता, विभिन्न सैमीनार एवं वर्कशाप्स में जर्नलिज्म उद्योग के लिए अनिवार्य बारीकियों की सिखलाई देते रहते हैं जिससे इन विद्यार्थियों को बढ़िया प्लेसमैंट मिल पाती है ।

City Air News 

