भाविप द्वारा 15 वां दीपावली मिलन समारोह आयोजित

भाविप द्वारा 15 वां दीपावली मिलन समारोह आयोजित

रोहतक, गिरीश सैनी। भारत विकास परिषद चैरिटेबल ट्रस्ट एवं भारत विकास परिषद रोहतक शाखा के संयुक्त तत्वावधान में 15 वां दीपावली मिलन समारोह मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। सभी ने एक दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दी।

बतौर मुख्य अतिथि, वैश्य शिक्षण संस्था के प्रधान विकास गोयल ने शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता शमशेर प्रकाश गोयल ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में पवन खरकिया उपस्थित रहे। वरिष्ठ सदस्यों डॉ अशोक बंसल एवं विजय जैन को शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया। मंच संचालन डॉ सीमा शर्मा व अंजू गुप्ता ने किया। कार्यक्रम संयोजक देवेंद्र गोयल ने परिषद परिचय एवं कार्यक्रम का उद्देश्य बताया।

प्रांत प्रचारक डॉ सुरेन्द्र पाल ने परिषद के पांच बिंदुओं की व्याख्या करते हुए निरंतर समाज सेवा के लिए प्रेरित किया। स्कूली विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों पर नृत्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस दौरान समाजसेवी सुरेश बंसल, भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष अजय बंसल, दीपक जिंदल, अशोक गुप्ता, चंद्रसेन जैन, डॉ रमेश बंसल, सतीश कत्याल, आदीश जैन, डॉ सुरेश सिंघल (निदेशक, पीजीआईएमएस), डॉ सविता सिंघल, रामअवतार गुप्ता, संतोष बंसल सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे। शाखा अध्यक्ष रमन गुप्ता ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम राष्ट्रगान के साथ समाप्त हुआ।