1524 विद्यार्थियों ने 10वीं और 275 ने 12वीं की विभिन्न परीक्षाएं दी
पुख्ता प्रबंधों के बीच बोर्ड परीक्षाएं शांतिपूर्वक संपन्नः उपायुक्त सचिन गुप्ता
रोहतक, गिरीश सैनी। उपायुक्त सचिन गुप्ता ने कहा है कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा शुक्रवार को आयोजित 10वीं व 12वीं कक्षाओं की विभिन्न बोर्ड परीक्षाएं जिला प्रशासन द्वारा किए गए पुख्ता प्रबंधों के बीच शांतिपूर्वक व पारदर्शी तरीके से संपन्न हुई।
उपायुक्त सचिन गुप्ता ने कहा है कि 10वीं कक्षा की एनएसक्यूएफ की बोर्ड परीक्षा में 1524 विद्यार्थियों में से 1504 ने परीक्षा दी, जबकि 20 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। इसी तरह 12वीं कक्षा की मनोविज्ञान विषय की परीक्षा में 263 विद्यार्थियों में से 255 ने परीक्षा दी, जबकि 8 अनुपस्थित रहे। संस्कृत व्याकरण विषय की परीक्षा में सभी 20 विद्यार्थी उपस्थित रहे।
उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा बोर्ड परीक्षाओं को सुचारू ढंग व नकल रहित संपन्न करवाने के दृष्टिगत उड़नदस्ते गठित किये गए है तथा ड्यूटी मजिस्ट्रेट भी नियुक्त किये गए है। पुलिस द्वारा भी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किये गए है। परीक्षा निगरानी के लिए जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है।

Girish Saini 

