नेत्र जांच शिविर में हुई 150 की जांच

नेत्र जांच शिविर में हुई 150 की जांच

रोहतक, गिरीश सैनी। विश्व स्वास्थ्य दिवस पर महारानी किशोरी जाट कन्या महाविद्यालय में यूथ रेड क्रॉस इकाई एवं एनसीसी द्वारा एक नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। स्थानीय सिविल अस्पताल से उपासना एवं सुषमा ने लगभग 150 छात्राओं एवं शिक्षकों की नेत्र जांच की और उचित परामर्श दिया। चश्मे के नंबर बताने के साथ ही दवा भी वितरित की गई। प्राचार्य डॉ रश्मि लोहचब ने टीम का आभार व्यक्त किया और सभी को अपनी आंखों की उचित देखभाल  के लिए प्रेरित किया। इस दौरान वाईआरसी काउंसलर डॉ दीपिका, एनसीसी इंचार्ज डॉ सुमन कुमारी एवं संतोष सहित अन्य मौजूद रहे।