1450 विद्यार्थियों ने दी 12वीं कक्षा की गृह विज्ञान विषय की परीक्षा
पुख्ता प्रबंधों के बीच बोर्ड परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्नः उपायुक्त सचिन गुप्ता
रोहतक, गिरीश सैनी। उपायुक्त सचिन गुप्ता ने कहा कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा वीरवार को आयोजित 12वीं कक्षा की गृह विज्ञान विषय की बोर्ड परीक्षा जिला प्रशासन द्वारा किए गए पुख्ता प्रबंधों के बीच शांतिपूर्वक व पारदर्शी तरीके से संपन्न हुई।
उपायुक्त ने कहा कि 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में 1490 विद्यार्थियों में 1450 उपस्थित रहे, जबकि 40 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा बोर्ड परीक्षाओं को सुचारू ढंग व नकल रहित संपन्न करवाने के दृष्टिगत उड़नदस्ते गठित किये गए है तथा ड्यूटी मजिस्ट्रेट भी नियुक्त किये गए है। पुलिस द्वारा भी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किये गए है। बोर्ड परीक्षाओं की निगरानी के लिए जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है।

Girish Saini 

