पशु सुरक्षा चक्र अभियान के तहत अब तक लगे एक लाख 38 हजार 6 टीकेः डीसी सचिन गुप्ता
पशुओं को संक्रामक बीमारियों से बचाने के लिए विशेष संयुक्त टीकाकरण अभियान जारी।
रोहतक, गिरीश सैनी। उपायुक्त सचिन गुप्ता ने बताया कि जिला में पशु सुरक्षा चक्र अभियान के तहत अब तक एक लाख 38006 टीके लगाए जा चुके है। इस दौरान जिला के लगभग 2 लाख पशुओं के टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने पशुपालकों का आह्वान किया कि वे मोबाइल पर प्राप्त हो रहे ओटीपी को विभाग की अधिकृत टीमों के साथ निसंकोच साझा करें ताकि टीकाकरण रिकॉर्ड का समय पर ऑनलाइन सत्यापन हो सके।
उपायुक्त सचिन गुप्ता ने पशुपालकों का आह्वान किया कि वे इस अभियान के तहत हर लक्षित पशु का टीकाकरण करवाये। विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी प्रत्येक पशु का पंजीकरण भारत सरकार के भारत पशुधन ऐप पर कर रहे है तथा टीकाकरण के तुरंत बाद उसका रिकॉर्ड ऑनलाइन अपलोड किया जा रहा है, इसलिए पशुपालक इन टीमों के साथ अपने मोबाइल पर प्राप्त ओटीपी को बेहिचक होकर साझा करें।
पशुपालन विभाग के कार्यकारी उप निदेशक डॉ. नरेंद्र दहिया ने बताया कि मुंह खुर एवं गलघोटू दोनों ही पशुओं में अत्यंत गंभीर और संक्रामक बीमारियां हैं। एफएमडी-एचएस की संयुक्त वैक्सीन से पशुओं को अलग-अलग टीके लगाने की आवश्यकता कम हो जाती है।
Girish Saini 

