पौधरोपण अभियान के तहत लगाए 132 पौधे

पौधरोपण अभियान के तहत लगाए 132 पौधे

रोहतक, गिरीश सैनी। पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जारी पौधरोपण अभियान के अंतर्गत स्थानीय सेक्टर 2 स्थित भविष्य निधि कार्यालय के निकट आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम के दौरान आम, जामुन, नींबू, किन्नू, आँवला तथा शीशम सहित विभिन्न प्रजातियों के 132 पौधे लगाए गए। उपस्थित जन ने इन पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण का भी संकल्प लिया।

समाज के सभी वर्गों, विशेषकर युवाओं एवं विद्यार्थियों से इस अभियान से जुड़कर पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया गया। इस दौरान डॉ.  सुनील मुंजाल, सन्नी निझावन, एस.के. सचदेवा, अमित गुप्ता, मनोज बतरा, सहित अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।