10वीं के 130 और 12वीं के 1393 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा
पुख्ता प्रबंधों का बीच बोर्ड परीक्षाएं शांतिपूर्वक संपन्नः उपायुक्त सचिन गुप्ता
रोहतक, गिरीश सैनी। उपायुक्त सचिन गुप्ता ने कहा कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा बुधवार को आयोजित 10वीं व 12वीं कक्षाओं की विभिन्न बोर्ड परीक्षाएं जिला प्रशासन द्वारा किए गए पुख्ता प्रबंधों के बीच शांतिपूर्वक व पारदर्शी तरीके से संपन्न हुई।
उपायुक्त सचिन गुप्ता ने बताया कि 10वीं कक्षा के पंजाबी विषय में 118 विद्यार्थियों में से 103 ने परीक्षा दी, जबकि 15 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। 10वी की संस्कृत व्याकरण विषय में सभी 27 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। 12वीं कक्षा की संस्कृत विषय में 1399 विद्यार्थियों में 1392 उपस्थित रहे, जबकि 7 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। 12वीं की बायो टेक्नोलॉजी के 1 विद्यार्थी ने बोर्ड परीक्षा दी।
उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा बोर्ड परीक्षाओं को सुचारू ढंग व नकल रहित संपन्न करवाने के दृष्टिगत उड़नदस्ते गठित किये गए है तथा ड्यूटी मजिस्ट्रेट भी नियुक्त किये गए है। पुलिस द्वारा भी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किये गए है। जिला में इन बोर्ड परीक्षाओं के 45 परीक्षा केंद्र स्थापित है। बोर्ड परीक्षाओं की निगरानी के लिए जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है।

Girish Saini 

