जीजेयू के फिजियोथेरेपी विभाग के 13 विद्यार्थी इंटर्नशिप के लिए चयनित

हिसार, गिरीश सैनी। गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विवि के फिजियोथेरेपी विभाग के 13 विद्यार्थियों को जिंदल स्टील एंड पावर कंपनी द्वारा आयोजित चयन प्रक्रिया में इंटर्नशिप के लिए चुना गया है।
चयनित विद्यार्थियों ने विभागाध्यक्ष एवं शिक्षकों के साथ कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई से भेंट की। कुलपति ने चयनित विद्यार्थियों को इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं दी।
विभागाध्यक्षा प्रो. जसप्रीत कौर ने बताया कि चयनित विद्यार्थियों में पूजन, सोनिया, रितु, नीरज, प्रेरणा, पूजा, आशु, रेणु, मुस्कान, सोनिका, आशा, कुमकुम और महक शामिल हैं। कंपनी द्वारा चयनित विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति, आवास, भोजन सहित समस्त आवश्यक सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। साथ ही उन्हें व्यवसाय प्रशासन के विभिन्न पहलुओं में भी व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।
कंपनी के एचआर प्रबंधक अर्जुन ने कहा कि चयनित विद्यार्थी भविष्य में कंपनी की प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि चयनित विद्यार्थियों को कंपनी के मुख्यालय में होने वाले ओरिएंटेशन प्रोग्राम में बुलाकर कंपनी की नीतियों, कार्य संस्कृति तथा जिम्मेदारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी।