एमडीयू के 12 शोधार्थी पीएचडी उपाधि के पात्र घोषित
रोहतक, गिरीश सैनी। एमडीयू ने विभिन्न संकायों के 12 शोधार्थियों को पीएचडी उपाधि प्रदान किए जाने के लिए पात्र घोषित किया है। ये निर्णय बोर्ड ऑफ एग्जामिनर्स तथा रिसर्च डिग्री कमेटी की संस्तुतियों के आधार पर कुलपति की स्वीकृति से लिया गया है।
परीक्षा नियंत्रक प्रो. राहुल ऋषि ने बताया कि इन शोधार्थियों में फिजिक्स विभाग से दिव्या, कंप्यूटर साइंसेज विभाग से पंकज व छाया गुप्ता, विधि विभाग से मनमोहन व भारती, फार्मास्युटिकल साइंसेज से हितेंद्र शर्मा, आईएचटीएम से अजय, बायोटेक्नोलॉजी से परवीन, लाइब्रेरी एंड इनफॉर्मेशन साइंस कविता, सोशियोलॉजी से विकास यादव तथा शिक्षा विभाग से सलील व रोमी शामिल हैं।

Girish Saini 

