जीजेयू के 12 विद्यार्थियों की सात कंपनियों में हुई प्लेसमेंट
हिसार, गिरीश सैनी। गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विवि के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सैल के सौजन्य से आयोजित प्लेसमेंट ड्राइव्स के माध्यम से विभिन्न कोर्सों के 12 विद्यार्थियों को प्रतिष्ठित कंपनियों में प्लेसमेंट मिला है।
कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि विवि प्रशासन इंडस्ट्री-ओरिएंटेड ट्रेनिंग, इंटर्नशिप, सर्टिफिकेशन प्रोग्राम, इंडस्ट्री-एकेडेमिया संवाद तथा प्लेसमेंट के अवसरों के माध्यम से विद्यार्थियों की रोजगार पाने की क्षमता को बढ़ाने के लिए लगातार प्रयासरत है। कुलसचिव डॉ. विजय कुमार ने भी चयनित विद्यार्थियों को बधाई दी।
प्लेसमेंट निदेशक डॉ. प्रताप सिंह ने बताया कि बीटेक मैकेनिकल इंजीनियरिंग के रमन प्रताप पुंधीर को एंजो कंट्रोल्स प्राइवेट लिमिटेड गुरुग्राम में, एमबीए प्रोग्राम की कनिका को श्री गंगा इंडस्ट्रीज हिसार में, बीटेक मैकेनिकल इंजीनियरिंग के दीपांशु पांडे को सनविन ऑटो प्राइवेट लिमिटेड में, एमएससी फूड टेक्नोलॉजी के विश्वजीत पांडे को शर्मन जैन फूड्स प्राइवेट लिमिटेड दिल्ली में, हरियाणा स्कूल ऑफ बिजनेस के संजय कुमार, लीना, पंकज व आशुतोष को आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस चंडीगढ़ में, एमबीए मार्केटिंग के प्रीतम को जिंदल इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड हिसार में तथा बीटेक कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग के अंकुर वेदवान, एमटेक सीएसई प्रोग्राम के धर्मेंद्र व सीएसई-एआईएमएल की कुशम को वीवीडीएन टेक्नोलॉजीज में प्लेसमेंट मिला है।
Girish Saini 


