हनुमान जयंती पर रक्तदान शिविर में 106 यूनिट एकत्रित
रोहतक, गिरीश सैनी। हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में वीरवार को हरिओम सेवा दल द्वारा गांव खरावड़ स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में महिलाओं एवं युवाओं ने भी भागीदारी की और कुल 106 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।
बतौर मुख्यातिथि समाजसेवी राजेश जैन ने पंचमुखी हनुमान की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया। सभी रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान अमित सुनेजा, कमल, मनोज बतरा, डॉ अनिल शर्मा, राजीव जैन, सन्नी निझावन, रिया सहित अन्य गणमान्य जन मौजूद रहे।

Girish Saini 

