रक्तदान शिविर में 105 यूनिट रक्त एकत्रित

रक्तदान शिविर में 105 यूनिट रक्त एकत्रित

रोहतक, गिरीश सैनी। समाज सेवी विजय जैन के जन्मदिन पर आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 105 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। विजय जैन ने सभी रक्तदाताओं को बैज पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने रक्तदाताओं के निस्वार्थ योगदान की सराहना करते हुए कहा कि रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है। उन्होंने सभी स्वस्थ नागरिकों से नियमित रूप से रक्तदान करने का आह्वान किया। इसके अलावा, सती भाई साई दास सेवा दल के सहयोग से पीजीआईएमएस, रोहतक में मरीजों एवं उनके परिजनों के लिए निःशुल्क भोजन वितरण सेवा भी आयोजित की गई।