यूएचएसआर में जले 10 हजार दीये, गूंजा ‘एक दिया देश के नाम’

यूएचएसआर में जले 10 हजार दीये, गूंजा ‘एक दिया देश के नाम’

रोहतक, गिरीश सैनी। सेवा संकल्प अभियान के तहत यूएचएसआर परिसर में वीरवार को ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। करीब 10 हजार मिट्टी के दीयों से पूरा परिसर रोशन हुआ। कुलपति डॉ. एच.के. अग्रवाल के नेतृत्व में निदेशक कार्यालय से विवि गेट और सुश्रुत सभागार से कुलपति कार्यालय तक दीप यात्रा निकाली गई। इस दौरान ‘एक दिया देश के नाम’ के नारों से परिसर गूंज उठा।

कुलपति डॉ. अग्रवाल ने कहा कि यह दीपोत्सव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों की जनसेवा और राष्ट्र सेवा के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक दिया सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को दर्शाता है। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर केक काटकर उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना भी की गई।

कुलसचिव डॉ. रूप सिंह ने इसे राष्ट्र प्रथम की भावना का प्रतीक बताया। निदेशक डॉ. एस.के. सिंघल समेत वरिष्ठ चिकित्सक, अधिकारी, कर्मचारी और विद्यार्थी मौजूद रहे।