एमडीयू के केमिस्ट्री विभाग के 10 विद्यार्थी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, एचपीएससी में लहराया परचम

एमडीयू के केमिस्ट्री विभाग के 10 विद्यार्थी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, एचपीएससी में लहराया परचम

रोहतक, गिरीश सैनी। एमडीयू के केमिस्ट्री विभाग के 10 विद्यार्थियों का एचपीएससी-2025 के तहत हरियाणा शिक्षा सेवा (एचईएस-II) में केमिस्ट्री के असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर चयन हुआ है। इनमें एक विद्यार्थी का चयन पॉलीटेक्निक कैडर में हुआ है। विभाग की इस उपलब्धि से शिक्षकों और विद्यार्थियों में खुशी का माहौल है।

चयनित अभ्यर्थियों में छह शोधार्थी और पांच पूर्व विद्यार्थी शामिल हैं। इनमें डॉ. कपीशा नेहरा, वंदना अग्रवाल, रिशु, रिंकी, अंकिता, डॉ. संजय शर्मा, डॉ. दीपक शर्मा, सौरव वर्मा, अमित कुमार और कुलदीप शामिल हैं। इनमें से डॉ. कपीशा, वंदना अग्रवाल, रिशु और रिंकी ने विभागाध्यक्ष प्रो. देवेंद्र सिंह के निर्देशन में पीएचडी शोध किया है।

विभागाध्यक्ष प्रो. देवेंद्र सिंह ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता विभाग की मजबूत शैक्षणिक एवं शोध परंपरा का प्रमाण है। उन्होंने चयनित अभ्यर्थियों से अपने ज्ञान और अनुभव का उपयोग विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य के लिए करने का आह्वान किया।

कुलपति प्रो. मिलाप पूनियां, कुलसचिव प्रो. संदीप बंसल, विभागाध्यक्ष प्रो. देवेंद्र सिंह और विभाग के शिक्षकों ने चयनित विद्यार्थियों व उनके परिजनों को बधाई दी।