अर्थशास्त्र विभाग में ग्रीन इकोनॉमी पर 10 दिवसीय शोध पाठ्यक्रम आज से

अर्थशास्त्र विभाग में ग्रीन इकोनॉमी पर 10 दिवसीय शोध पाठ्यक्रम आज से

रोहतक, गिरीश सैनी।एमडीयू के अर्थशास्त्र विभाग की ओर से आईसीएसएसआर प्रायोजित 10 दिवसीय शोध पद्धति पाठ्यक्रम का शुभारंभ मंगलवार को होगा। भारत का ग्रीन इकोनॉमी ट्रांजिशन और सतत विकास: अवधारणाएं, उपकरण एवं नीतिगत अनुप्रयोग विषय पर यह कार्यक्रम सुबह 10:30 बजे चौ. रणबीर सिंह इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल एंड इकोनॉमिक चेंज के कॉन्फ्रेंस हॉल में होगा।

कुलपति प्रो. मिलाप पूनियाँ समारोह की अध्यक्षता करेंगे। डीएलसी सुपवा के कुलपति डॉ. अमित आर्य बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। डीन एकेडमिक अफेयर्स वरिष्ठ प्रो. रणदीप राणा और कुलसचिव प्रो. संदीप बंसल भी समारोह में उपस्थित रहेंगे। एमएनआईटी जयपुर के प्रो. राजेश कुमार विशेषज्ञ वक्ता के रूप में संबोधित करेंगे।

कोर्स कोऑर्डिनेटर प्रो. रामफूल ओहल्यान ने बताया कि 10 दिनों के दौरान ग्रीन इकोनॉमी, सतत विकास, शोध पद्धतियों, शोध उपकरणों और नीतिगत अनुप्रयोगों से जुड़े विभिन्न विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा मार्गदर्शन दिया जाएगा।