सेवानिवृति पर एमडीयू के नौ कर्मचारियों को दी सम्मान पूर्वक विदाई
रोहतक, गिरीश सैनी। एमडीयू के कुलपति कार्यालय में आयोजित विदाई समारोह में विभिन्न विभागों से सेवानिवृत्त हुए नौ कर्मचारियों को सम्मान पूर्वक विदाई दी गई। सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों में डॉ. शकुंतला बेनीवाल (सहायक निदेशक, खेल), विवेक कौशल (लेक्चरर, स्कूल कैडर), डॉ. सुरेंद्र कुमार भारद्वाज (सुपरिंटेंडेंट), राजबाला (सुपरिंटेंडेंट), प्यारे लाल (इलेक्ट्रीशियन), अशोक कुमार (क्लर्क), दलवीर सिंह (जेएलए), सावित्री देवी (दफ्तरी), एवं राम कुवार (हेड स्वीपर) शामिल रहे।
कुलपति प्रो. मिलाप पूनियाँ ने सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को शॉल, स्मृति-चिह्न एवं सम्मान-पत्र भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि सभी कर्मचारियों ने अपने लंबे सेवाकाल में निष्ठा और समर्पण के साथ विवि की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके स्वस्थ, सुखद और उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए भावभीनी विदाई दी।
इस दौरान कुलसचिव प्रो. संदीप बंसल, निदेशक यूआईईटी प्रो. विनीत सिंगला, सीओई प्रो. राहुल ऋषि, एसई जगदीश दहिया, वित्त अधिकारी मुकेश भट्ट, माइक्रोबायोलॉजी विभागाध्यक्ष प्रो. पूजा सुनेजा, प्रो. गोविंद, प्रो. महेश, गैर-शिक्षण कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सुरेश कौशिक तथा कुलपति के निजी सहायक खैराती लाल सहित वरिष्ठ अधिकारी, शिक्षक एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
Girish Saini 

