संविधान की प्रस्तावना का वाचन कर छात्राओं को दिलाया संवैधानिक मूल्यों का संकल्प

संविधान की प्रस्तावना का वाचन कर छात्राओं को दिलाया संवैधानिक मूल्यों का संकल्प

रोहतक, गिरीश सैनी। संविधान दिवस पर महारानी किशोरी जाट कन्या कॉलेज में राजनीति विज्ञान विभाग एवं कानूनी साक्षरता प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में प्रस्तावना वाचन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान छात्राओं को संविधान में निहित अधिकारों, कर्तव्यों और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूक किया गया। राजनीति विज्ञान विभाग की प्राध्यापिका डॉ. अर्चना राठी ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए संविधान के महत्व और लोकतंत्र की भूमिका पर प्रकाश डाला।