स्वच्छता नियम तोड़ने पर निगम ने किए 16 चालान, 3900 रुपये जुर्माना वसूला
स्कूलों सहित शहर में सफाई के प्रति जागरूकता अभियान जारी
रोहतक, गिरीश सैनी। शहर में स्वच्छता नियमों की अवहेलना करने वालों पर नगर निगम ने शिकंजा कसते हुए 16 चालान कर 3900 रुपये जुर्माना लगाया।
निगम आयुक्त सत्येन्द्र दुहन ने बताया कि सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई के साथ जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है। कूड़ा उठाने वाली एजेंसी के ड्राइवरों को कूड़ा ढक कर निर्धारित स्थान तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं।
स्कूलों और विभिन्न क्षेत्रों में विद्यार्थियों व नागरिकों को कूड़ा कूड़ेदान में डालने, कूड़े में आग न लगाने और सिंगल यूज प्लास्टिक से बचने के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

Girish Saini

