सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार के लिए आवेदन 30 सितंबर तकः डीसी
सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार-2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। उपायुक्त सतबीर सिंह ने बताया कि इच्छुक व्यक्ति और संस्थान 30 सितंबर 2026 तक awards.gov.in पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं।
रोहतक, गिरीश सैनी। सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार-2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। उपायुक्त सतबीर सिंह ने बताया कि इच्छुक व्यक्ति और संस्थान 30 सितंबर 2026 तक awards.gov.in पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान और निस्वार्थ सेवा करने वाले व्यक्तियों व संस्थानों को सम्मानित करने के लिए यह वार्षिक पुरस्कार दिया जाता है। पुरस्कार की घोषणा प्रत्येक वर्ष 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर की जाती है।
पुरस्कार के लिए केवल भारतीय नागरिक और भारतीय संस्थान पात्र हैं। स्वैच्छिक संगठन, कॉरपोरेट संस्थाएं, शैक्षणिक एवं अनुसंधान संस्थान, प्रतिक्रिया बल/वर्दीधारी बल तथा अन्य संस्थान आवेदन कर सकते हैं।
उम्मीदवार का योगदान आपदा की रोकथाम, शमन, तैयारी, बचाव, प्रतिक्रिया, राहत, पुनर्वास अथवा अनुसंधान एवं नवाचार जैसे क्षेत्रों में होना चाहिए। आवेदन में आपदा प्रबंधन से संबंधित कार्यों का विस्तृत विवरण देना होगा। अधिक जानकारी राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के पोर्टल पर उपलब्ध है।

Girish Saini 

