सेंटर फॉर बायोइन्फरमेटिक्स में फ्रेशर्स पार्टी, दीपांशु व पूनम बने मिस्टर, मिस फ्रेशर
रोहतक, गिरीश सैनी। एमडीयू के सेंटर फॉर बायोइन्फरमेटिक्स में नवागंतुक विद्यार्थियों के स्वागत में फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने गीत-संगीत, नृत्य और विभिन्न गतिविधियों के जरिए प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
दीपांशु को मिस्टर फ्रेशर और पूनम को मिस फ्रेशर चुना गया। वहीं, हितेश ने मिस्टर पर्सनैलिटी और पारुल ने मिस पर्सनैलिटी का खिताब जीता।
सेंटर की निदेशिका प्रो. महक दांगी ने नवागंतुक विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विद्यार्थियों को मेहनत और लगन से पढ़ाई करने, लक्ष्य निर्धारित करने तथा उन्हें हासिल करने के लिए निरंतर प्रयास करने की प्रेरणा दी।

Girish Saini

