सीएम शहरी आवास योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों के लिए फ्लैट बुकिंग अब 25 फरवरी तकः उपायुक्त सचिन गुप्ता

सीएम शहरी आवास योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों के लिए फ्लैट बुकिंग अब 25 फरवरी तकः उपायुक्त सचिन गुप्ता

रोहतक, गिरीश सैनी। उपायुक्त सचिन गुप्ता ने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों के लिए फ्लैट बुकिंग की प्रक्रिया दोबारा शुरू की गई है। फ्लैट बुकिंग की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 25 फरवरी 2026 किया गया है। जिला में इस योजना के तहत लगभग 231 पात्र लाभार्थियों की पहचान की गई है।
उपायुक्त ने बताया कि नगर एवं ग्राम आयोजना विभाग से लाइसेंस प्राप्त कॉलोनियों में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए आरक्षित फ्लैटों के आवंटन की नीति 23 अक्टूबर 2025 के तहत फ्लैट बुकिंग की अंतिम तिथि बढ़ाकर अब 25 फरवरी 2026 कर दी गई है। पात्र आवेदकों की सूची तथा उपलब्ध फ्लैटों का विवरण हाउसिंग फॉर ऑल विभाग की आधिकारिक वेबसाइट hfa.haryana.gov.in पर उपलब्ध है। पात्र लाभार्थी उक्त वेबसाइट पर जाकर 10 हजार रुपये की अग्रिम राशि जमा कर अपना फ्लैट बुक कर सकते हैं। निर्धारित समयावधि में अग्रिम राशि जमा न कराने की स्थिति में पात्रता स्वत: निरस्त मानी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए लाभार्थी दूरभाष नंबर 0172-2585852 पर अथवा स्थानीय जिला विकास भवन स्थित अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय में किसी भी कार्य दिवस संपर्क कर सकते हैं।