विश्व स्वास्थ्य दिवस पर एमडीयू में पौधारोपण कार्यक्रम
रोहतक, गिरीश सैनी। विश्व स्वास्थ्य दिवस पर एमडीयू के स्वर्ण जयंती द्वार (गेट नंबर-4) पर यूथ रेड क्रॉस यूनिट द्वारा पौधारोपण अभियान आयोजित किया गया। कुलसचिव डॉ. कृष्णकांत ने बतौर मुख्य अतिथि पौधारोपण किया। उन्होंने कहा कि आज के दौर में बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन को देखते हुए वृक्षारोपण समय की सबसे बड़ी जरूरत बन गया है। पौधे न केवल पर्यावरण को संतुलित रखते हैं, बल्कि मानव जीवन को स्वस्थ और सुरक्षित बनाने में भी अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे केवल पौधे लगाकर ही न रुकें, बल्कि उनकी देखभाल की जिम्मेदारी भी निभाएं।
विशिष्ट अतिथि प्रो. मीनाक्षी वशिष्ठ ने कहा कि पौधों का संरक्षण जैव विविधता को बनाए रखने के लिए अत्यंत आवश्यक है। वाईआऱसी प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर प्रो. अंजू धीमान व प्रो. आशा शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान प्रो. दीपक कौशिक, प्रो. सुरेंद्र यादव, डॉ. सुंदर आर्य, प्रो. शकुंतला बेनीवाल, पीआरओ पंकज नैन सहित अन्य गणमान्य जन मौजूद रहे। लगभग 50 वाईआरसी स्वयंसेवकों और शोधार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए पौधारोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

Girish Saini 

