विद्यार्थियों को दी डाकघर की विभिन्न योजनाओं की जानकारी

विद्यार्थियों को दी डाकघर की विभिन्न योजनाओं की जानकारी

रोहतक, गिरीश सैनी। लाल नाथ हिंदू कॉलेज में वाणिज्य एवं प्रबंधन विभाग के तत्वावधान में डाकघर जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित एक व्याख्यान में बतौर वक्ता रविदत्त यादव, जितेंद्र सिंह एवं अमित अहलावत ने शिरकत की। इस दौरान विद्यार्थियों को डाकघर की विभिन्न योजनाओं जैसे सार्वजनिक भविष्य निधि, डाकघर जीवन बीमा, वरिष्ठ नागरिक बचत योजना, मासिक आय योजना, बचत बैंक खाता, सावधि व आवर्ती जमा योजना आदि से अवगत कराया गया।

प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार तनेजा ने विद्यार्थियों को इन योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। अंत में डॉ. राजेश ने आभार व्यक्त किया। इस दौरान डॉ. चित्रा शर्मा, डॉ. शालू जुनेजा, डॉ. दीप्ति शर्मा, चंदना जैन, डॉ. प्रोमिला, डॉ. श्रुति कपूर, डॉ. नीतू अनेजा, डॉ. सीमा गोसाईं, डॉ. निधि, रिया एवं रीतू सहित विद्यार्थी मौजूद रहे।