लड़कियों की अंडर 17 राष्ट्रीय क्रिकेट चैंपियनशिप की तैयारियां जारीः संयुक्त आयुक्त नमिता

नगर निगम, रोहतक की संयुक्त आयुक्त नमिता कुमारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे 29 अप्रैल से 3 मई तक 69वें राष्ट्रीय स्कूल खेलों के अंतर्गत रोहतक में आयोजित होने वाली लड़कियों की अंडर 17 क्रिकेट चैंपियनशिप के लिए सभी आवश्यक प्रबंध पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर की क्रिकेट चैंपियनशिप में 17 वर्ष से कम आयु वर्ग की लड़कियां भाग लेंगी।

लड़कियों की अंडर 17 राष्ट्रीय क्रिकेट चैंपियनशिप की तैयारियां जारीः संयुक्त आयुक्त नमिता

रोहतक, गिरीश सैनी। नगर निगम, रोहतक की संयुक्त आयुक्त नमिता कुमारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे 29 अप्रैल से 3 मई तक 69वें राष्ट्रीय स्कूल खेलों के अंतर्गत रोहतक में आयोजित होने वाली लड़कियों की अंडर 17 क्रिकेट चैंपियनशिप के लिए सभी आवश्यक प्रबंध पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर की क्रिकेट चैंपियनशिप में 17 वर्ष से कम आयु वर्ग की लड़कियां भाग लेंगी।

संयुक्त आयुक्त नमिता कुमारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि इस चैंपियनशिप का आयोजन स्थानीय वैश्य सीनियर सैकेंडरी स्कूल में किया जायेगा। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी से क्रिकेट चैंपियनशिप की तैयारियों बारे विस्तृत जानकारी ली। चैंपियनशिप की तैयारियों के संदर्भ में निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि खिलाडिय़ों के ठहरने, खाने तथा सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किये जाये।

संयुक्त आयुक्त नमिता कुमारी ने एंबुलेंस सहित डॉक्टरों की टीम की तैनाती, पीने के पानी की व्यवस्था के साथ-साथ मोबाइल शौचालयों का प्रबंध, वॉलंटियर्स के अलावा प्राथमिक चिकित्सा टीम की तैनाती, महिला खिलाडिय़ों की सुरक्षा में महिला पुलिस कर्मियों की तैनाती, आयोजन स्थल पर साफ-सफाई तथा कचरा एकत्रित करने के लिए वाहन तैनाती, आयोजन स्थल/ ठहरने के स्थान पर अग्निशमन वाहन तैनाती और बिजली विभाग द्वारा निर्बाध बिजली आपूर्ति के प्रबंध किए जाने के निर्देश दिए। इस दौरान डीईओ मनजीत मलिक, डीआईओ दिलजीत सिंह, जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता संजीव कुमार सहित संबंधित विभागों के उच्चाधिकारी मौजूद रहे।