राज्य स्तरीय गोवर्धन प्रतियोगिता में निशा ने बाजी मारी
रोहतक, गिरीश सैनी। कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग, हरियाणा के सहयोग से हरियाणा लोक कला संघ, रोहतक द्वारा आयोजित गोवर्धन उत्सव एवं प्रतियोगिता 2025 का आयोजन किया गया। स्थानीय एंडी स्टूडियो में महिलाओं के लिए आयोजित इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में कुल 46 महिला प्रतिभागियों ने हिस्सा लेकर पारंपरिक कला के माध्यम से सुंदर गोवर्धन की झांकियां प्रस्तुत की।
बतौर मुख्य अतिथि, हरियाणवी अभिनेता जनार्दन शर्मा तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में हरियाणवी अभिनेत्री अंजवी सिंह हुड्डा ने शिरकत की। निर्णायक मंडल की भूमिका डॉ. रमाकांता शर्मा, डॉ. कृष्णा चौधरी और अर्चना सुहासिनी ने निभाई।
इस दौरान हरियाणवी लोकगीत, मनमोहक नृत्य के अलावा पारंपरिक बीन वादक दल द्वारा बीन बाजा डांस प्रस्तुत किया गया। हरियाणा लोक कला संघ के रघुवेंद्र मलिक ने बताया कि इस प्रतियोगिता में 11000 का प्रथम पुरस्कार बाबरा मोहल्ला, रोहतक की निशा गुप्ता ने, 7100 का दूसरा पुरस्कार गांव खरर की तनु ने और 5100 रूपए का तीसरा पुरस्कार गांव नांदल की साक्षी ने जीता। इसके अलावा 1100 - 1100 रुपए के पांच सांत्वना पुरस्कार किरण, रीना, सिया, रीना रानी और अंजू रानी ने जीते।
Girish Saini 


