पर्यावरण संरक्षण के लिए सहकार भारती चलाएगा विशेष पौधारोपण अभियान
रोहतक, गिरीश सैनी। पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन का स्वरूप देने तथा हरित भारत के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से सहकार भारती संगठन द्वारा अगस्त माह के प्रथम सप्ताह से रोहतक में 5,000 पौधे लगाने के लक्ष्य के साथ एक विशेष पौधारोपण अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान का शुभारंभ एमडीयू से होगा, जिसके बाद इसे विभिन्न स्थानों पर चलाया जाएगा।
संगठन के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जितेंद्र कुमार ने बताया कि पौधे लगाने के साथ ही लगाए गए प्रत्येक पौधे के संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प भी लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान में बढ़ते प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन और लगातार घटती हरियाली के समय में पौधारोपण ही पर्यावरण संरक्षण का सबसे प्रभावी और सरल माध्यम है।
Girish Saini 


