नशे से दूरी, अनुशासन से सफलता: एमडीयू में खिलाड़ियों को दिया संदेश

नशे से दूरी, अनुशासन से सफलता: एमडीयू में खिलाड़ियों को दिया संदेश

रोहतक, गिरीश सैनी। एमडीयू में आयोजित एक कार्यक्रम में खिलाड़ियों और विद्यार्थियों को नशे से दूर रहकर अनुशासित एवं स्वस्थ जीवन जीने का संदेश दिया गया। मुख्य अतिथि एसपी विजिलेंस विजय जाखड़, आईपीएस ने कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। लक्ष्य तय कर निरंतर मेहनत, समय का सदुपयोग, सकारात्मक सोच और ईमानदारी से प्रयास करने पर ही सफलता मिलती है।

विशिष्ट अतिथि जोगेंद्र कादियान ने युवाओं से अपनी ऊर्जा सकारात्मक दिशा में लगाने और खेल गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ और सशक्त युवा ही मजबूत राष्ट्र की नींव हैं।

खेल निदेशक कुलताज सिंह ने कहा कि खेलों से शारीरिक फिटनेस के साथ अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व और टीम भावना विकसित होती है। इस दौरान उपस्थित खिलाड़ियों व विद्यार्थियों ने नशे से दूर रहने और अनुशासित जीवन जीने का संकल्प लिया।