डीसी सचिन गुप्ता ने समाधान शिविर व अन्य शिकायत पोर्टलों की लंबित शिकायतों के समयबद्ध उचित निपटान के निर्देश दिए

डीसी सचिन गुप्ता ने समाधान शिविर व अन्य शिकायत पोर्टलों की लंबित शिकायतों के समयबद्ध उचित निपटान के निर्देश दिए

रोहतक, गिरीश सैनी। उपायुक्त सचिन गुप्ता ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे समाधान शिविर सहित अन्य शिकायत पोर्टल की लंबित शिकायतों का समयबद्ध उचित निपटारा करवाये। अधिकारी सकारात्मक दृष्टिकोण रखते हुए नागरिकों की समस्याओं का समाधान करें ताकि उन्हें राहत मिले।

उपायुक्त सचिन गुप्ता ने कहा कि अधिकारी समाधान शिविरों की लंबित शिकायतों का तुरंत निपटारा करवाए तथा नागरिकों की संतुष्टि के लिए उन्हें विभागीय कार्यवाही की जानकारी दी जाये। नागरिकों की संतुष्टि के बाद ही इन शिकायतों का स्थायी समाधान होगा। अधिकारी नियमित रूप से नागरिकों की इन शिकायतों का अवलोकन कर यथासंभव निपटारा करवाये।

उपायुक्त ने कहा कि समाधान शिविरों के अतिरिक्त जनसंवाद कार्यक्रमों की लंबित शिकायतों का भी तुरंत उचित निपटारा करवाया जाये। अधिकारी सभी शिकायत पोर्टल का नियमित रूप से अवलोकन करें तथा यह सुनिश्चित करें कि कोई भी शिकायत लंबित न रहें। उन्होंने कहा कि सीएम विंडो पोर्टल पर शिकायत प्राप्त होते ही तुरंत अंडरटेक किया जाये तथा निर्धारित अवधि के दौरान ऐसी शिकायतों का उचित निपटारा करवाया जाये। उन्होंने सीपीग्राम्स एवं एसएमजीटी पोर्टल की शिकायतों के निपटारे के संदर्भ में कहा कि अधिकारी इन शिकायत पोर्टल का भी निरंतर अवलोकन करें तथा पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित किया जाये।

उपायुक्त के निर्देशानुसार सहायक आयुक्त प्रशिक्षु विशाल सिंह, एएसपी आयुष यादव, नगराधीश शुभम ने समाधान शिविर, जनसंवाद एवं अन्य शिकायत पोर्टल की शिकायतों के निपटारे की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को लंबित शिकायतों के निपटारे के संदर्भ में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

समीक्षा बैठक में डीएमसी जितेंद्र सिंह, परिवहन महाप्रबंधक नवीन कुमार, तहसीलदार यशपाल शर्मा, कार्यकारी अभियंता राजीव राठी, संदीप सिंह, संजीव कुमार व अंशुल कादयान, डीईओ मनजीत मलिक, डीईईओ बिजेंद्र हुड्डा, जिला कार्यक्रम अधिकारी दीपिका सैनी, जिला मत्स्य पालन अधिकारी आशा हुड्डा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।