डीएलसी सुपवाः पीजी कोर्सेज में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन 20 जुलाई तक

डिप्लोमा व सर्टिफिकेट कोर्सेज में दाखिले के लिए भी आवेदन की अंतिम तिथि 20 जुलाई।

डीएलसी सुपवाः पीजी कोर्सेज में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन 20 जुलाई तक

रोहतक, गिरीश सैनी। दादा लख्मी चंद राज्य प्रदर्शन एवं दृश्य कला विवि (डीएलसी सुपवा) में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए एडमिशन पोर्टल अब 20 जुलाई तक खुला रहेगा। मास्टर ऑफ विजुअल आर्ट्स, मास्टर ऑफ डिजाइन व मास्टर ऑफ प्लानिंग में दाखिले के इच्छुक विद्यार्थी अब 20 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

डीन अकेडमिक अफेयर्स, डॉ अजय कौशिक ने बताया कि पीजी कोर्सेज में प्रवेश के लिए पहले 10 जुलाई तक पोर्टल ओपन रखने का फैसला लिया गया था, लेकिन विद्यार्थियों की मांग पर कुलपति डॉ. अमित आर्य ने अब इसे बढ़ाकर 20 जुलाई करने की मंजूरी दे दी है। 3 अगस्त से नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत होगी।

उन्होंने बताया कि विजुअल आर्ट्स फैकल्टी में मास्टर ऑफ विजुअल आर्ट्स कोर्स के तहत अप्लाइड आर्ट्स, पेंटिंग, प्रिंट मेकिंग व स्कल्पचर में पीजी कोर्स किया जा सकता है। वहीं, डिजाइन फैकल्टी में मास्टर ऑफ डिजाइन के तहत फैशन डिजाइन व टेक्सटाइल डिजाइन में पीजी तथा प्लानिंग एवं आर्किटेक्चर फैकल्टी में मास्टर ऑफ प्लानिंग (अर्बन एवं रीजनल) में प्रवेश लिया जा सकता है।

डीएलसी सुपवा ने विवि में उपलब्ध एक वर्षीय डिप्लोमा व 6 माह अवधि के सर्टिफिकेट कोर्स में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि भी बढ़ाकर 20 जुलाई कर दी है। इन पाठ्यक्रमों की कक्षाएं सप्ताहांत पर लगती हैं और इनमें दाखिले के लिए 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है। डिप्लोमा कोर्स में इंटीरियर डिजाइन, स्क्रीनप्ले राइटिंग, स्क्रिप्ट टू स्क्रीन, एक्टिंग, साउंड डिजाइन, प्रोफेशनल फोटोग्राफी, ड्राइंग व विजुअलाइजेशन, कैड फॉर डिजाइनर्स, कंपोजिशन इन सिनेमा म्यूजिक व कंस्ट्रक्शन मैनेजमेंट उपलब्ध हैं। वहीं, सर्टिफिकेट कोर्सेज में कैलीग्राफी, कंप्यूटर ग्राफिक्स, साउंड पोस्ट प्रोडक्शन, फिल्म एप्रीसिएशन, आर्किटेक्चरल सॉफ्टवेयर, पैटर्न मेकिंग व एजुकेशनल वीडियो प्रोडक्शन उपलब्ध हैं।