जीजेयूः शैक्षणिक परिषद व वित्तीय समिति की बैठक आयोजित

गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विवि की शैक्षणिक परिषद की 65वीं व वित्तीय समिति की 37वीं बैठक वीरवार को संपन्न हुई। ऑनलाइन तथा ऑफलाइन माध्यम से हुई इन बैठकों की अध्यक्षता कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने की तथा संचालन कुलसचिव डॉ. विजय कुमार ने किया।

जीजेयूः शैक्षणिक परिषद व वित्तीय समिति की बैठक आयोजित

हिसार, गिरीश सैनी। गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विवि की शैक्षणिक परिषद की 65वीं व वित्तीय समिति की 37वीं बैठक वीरवार को संपन्न हुई। ऑनलाइन तथा ऑफलाइन माध्यम से हुई इन बैठकों की अध्यक्षता कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने की तथा संचालन कुलसचिव डॉ. विजय कुमार ने किया।

कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने कहा कि विवि ने नए रोजगारपरक कोर्स शुरू किए हैं, जिन्हें एनईपी-2020 तथा बाजार की मांग के अनुरूप तैयार किया गया है।

शैक्षणिक परिषद की बैठक में विभिन्न विषयों के कोर्सों से संबंधित स्कीम व सिलेबस अनुमोदित किए गए। साथ ही एनईपी-2020 के तहत यूजी तथा पीजी कोर्सों से संबंधित इंटर्नशिप के दिशा निर्देश भी अनुमोदित किए गए। बैठक में पूर्व कुलपति प्रो. जे.पी. यादव, हरियाणा केंद्रीय विवि के प्रो वाइस-चांसलर प्रो. पवन शर्मा, पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रो. जगदीश कुमार, हैदराबाद से वैज्ञानिक-जी प्रो. देवेन्द्र कुमार, नोएडा से प्रो. सलीम सिद्धिकी, कुरूक्षेत्र विवि से प्रो. नरेंद्र श्योराण, डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. योगेश चाबा, डीन ऑफ कॉलेजिज प्रो. संजीव कुमार, परीक्षा नियंत्रक प्रो. यशपाल सिंगला, पुस्तकालय अध्यक्ष डा. विनोद कुमार, तकनीकी शिक्षा निदेशालय के संयुक्त निदेशक डा. हरीश गुप्ता, राजकीय महाविद्यालय अग्रोहा के प्राचार्य डा. पवित्र मोहन शर्मा, राजकीय महाविद्यालय नलवा की प्राचार्य डा. कमलेश दूहन, प्रो. संदीप राणा, प्रो. सुजाता सांघी, प्रो. नीरज दिलबागी, प्रो. अम्ब्रीश पाण्डेय तथा प्रो. दिनेश ढींगड़ा सहित सभी संकायों के अधिष्ठाता एवं अन्य सदस्य मौजूद रहे।

वित्तीय समिति की बैठक में 2024-25 की वार्षिक लेखा-जोखा रिपोर्ट तथा बैलेंस शीट प्रस्तुत की गई। साथ ही 2020-21 से 2022-23 की वार्षिक ऑडिट रिपोर्ट भी प्रस्तुत की गई। इस बैठक में वर्ष 2026-27 के संभावित बजट तथा अतिरिक्त बजट का ब्यौरा भी अनुमोदित किया गया, जिसे कोर्ट व कार्यकारी परिषद में पारित किया जाएगा। इस बैठक में वित्त विभाग के सचिव सहित उच्चतर शिक्षा निदेशालय से संयुक्त निदेशक डा. अंजलि सिवाच, तकनीकी शिक्षा निदेशालय के संयुक्त निदेशक डॉ. हरीश गुप्ता, प्रो. एन.के. बिश्नोई, प्रो. सुजाता सांघी, सीए राकेश अग्रवाल व सीए ओपी गुप्ता भी मौजूद रहे।