जीजेयू में नवप्रवेशित छात्राओं का अभिनंदन, वल्लभी बनीं मिस फ्रेशर्स

गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विवि के महिला छात्रावास परिसर में नवप्रवेशित छात्राओं के स्वागत में अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्यातिथि विवि की प्रथम महिला अनुपमा कुमारी रही, जबकि रजनी शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रही। कुलपति प्रो. विजय कुमार की माता कृष्णा देवी भी कार्यक्रम में उपस्थित रही। अध्यक्षता चीफ वार्डन प्रो. सुजाता सांघी ने की।

जीजेयू में नवप्रवेशित छात्राओं का अभिनंदन, वल्लभी बनीं मिस फ्रेशर्स

हिसार, गिरीश सैनी। गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विवि के महिला छात्रावास परिसर में नवप्रवेशित छात्राओं के स्वागत में अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्यातिथि विवि की प्रथम महिला अनुपमा कुमारी रही, जबकि रजनी शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रही। कुलपति प्रो. विजय कुमार की माता कृष्णा देवी भी कार्यक्रम में उपस्थित रही। अध्यक्षता चीफ वार्डन प्रो. सुजाता सांघी ने की।

मुख्यातिथि अनुपमा कुमारी ने कहा कि हॉस्टल विद्यार्थियों के लिए बड़े परिवार जैसा होता है, जहां पढ़ाई के साथ विभिन्न राज्यों की संस्कृतियों का आदान-प्रदान भी होता है। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक विविधता भारत की महान धरोहर है और छात्राओं को नए सफर के लिए शुभकामनाएं दी।

विशिष्ट अतिथि रजनी शर्मा ने कहा कि ऐसे आयोजन छात्राओं में सकारात्मक ऊर्जा और आत्मविश्वास बढ़ाते हैं। प्रो. सुजाता सांघी ने हॉस्टल जीवन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की।

इस दौरान मिस फ्रेशर्स प्रतियोगिता में एमएससी फिजिक्स प्रथम वर्ष की छात्रा वल्लभी ने खिताब जीता। छात्राओं ने हरियाणवी, डोगरी, कश्मीरी, ओड़िया, बिहारी और पंजाबी प्रस्तुतियों के साथ बॉलीवुड प्रस्तुतियां देकर सांस्कृतिक विविधता के रंग बिखेरे।