एसआईएच 2026: 30 टीमों में से 16 अगले चरण के लिए चयनित

इंडिया हैकाथॉन (एसआईएच) 2026 के लिए दो दिवसीय आंतरिक हैकाथॉन आयोजित किया गया। 24 और 25 सितंबर को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस लैब में हुए आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में नवाचार, समस्या-समाधान क्षमता, तकनीकी कौशल और उद्यमशील सोच को बढ़ावा देना रहा।

एसआईएच 2026: 30 टीमों में से 16 अगले चरण के लिए चयनित

रोहतक, गिरीश सैनी। इंडिया हैकाथॉन (एसआईएच) 2026 के लिए दो दिवसीय आंतरिक हैकाथॉन आयोजित किया गया। 24 और 25 सितंबर को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस लैब में हुए आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में नवाचार, समस्या-समाधान क्षमता, तकनीकी कौशल और उद्यमशील सोच को बढ़ावा देना रहा।

हैकाथॉन में विभिन्न विभागों की 30 टीमों ने भाग लिया। कॉलेज एसपीओसी डॉ. ज्योति सहगल के नेतृत्व में निर्णायक मंडल ने टीमों के विचारों और प्रस्तुतियों का मूल्यांकन किया। डॉ. निशु गुप्ता, प्रवीन सैनी, अंकुर गुप्ता और विशाली निर्णायक मंडल में शामिल रहे। मूल्यांकन के बाद 16 टीमों का एसआईएच 2026 के अगले चरण के लिए चयन किया गया और उनका विवरण पोर्टल पर अपलोड किया गया।

चयनित टीमों को डीन अकादमिक डॉ. मोहित अग्रवाल, डॉ. ज्योति सहगल और संकाय सदस्यों ने प्रमाण-पत्र प्रदान किए। प्राचार्य डॉ. दीपक कुमार गोयल ने प्रतिभागियों और आयोजन समिति को बधाई दी।