एमडीयू के सात कर्मचारी सेवानिवृत्त, विवि परिवार ने दी शुभकामनाएं
एमडीयू में बुधवार को सात कर्मचारियों ने दीर्घकालीन सेवाएं पूर्ण कर सेवानिवृत्ति ग्रहण की। इनमें डिप्टी रजिस्ट्रार सुमित अरोड़ा, असिस्टेंट रजिस्ट्रार सत्यवीर श्योराण, सुपरिंटेंडेंट धूप सिंह, असिस्टेंट सुरेश कुमार, क्लर्क राम कुमार, दफ्तरी कमला देवी और स्वीपर बिमला देवी शामिल हैं।
रोहतक, गिरीश सैनी। एमडीयू में बुधवार को सात कर्मचारियों ने दीर्घकालीन सेवाएं पूर्ण कर सेवानिवृत्ति ग्रहण की। इनमें डिप्टी रजिस्ट्रार सुमित अरोड़ा, असिस्टेंट रजिस्ट्रार सत्यवीर श्योराण, सुपरिंटेंडेंट धूप सिंह, असिस्टेंट सुरेश कुमार, क्लर्क राम कुमार, दफ्तरी कमला देवी और स्वीपर बिमला देवी शामिल हैं।
कुलपति प्रो. मिलाप पूनिया और कुलसचिव प्रो. संदीप बंसल ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को बधाई देते हुए विश्वविद्यालय में उनके योगदान की सराहना की। उन्होंने सभी के सुखद, स्वस्थ और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विवि परिवार ने उनके दीर्घ सेवाकाल के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्थान की प्रगति में उनके योगदान को सदैव याद रखा जाएगा। इस दौरान वित्त अधिकारी मुकेश भट्ट, प्रो. विमल, प्रो. पूजा सुनेजा, कुलपति के निजी सचिव खैराती लाल समेत अन्य अधिकारी, कर्मचारी और सेवानिवृत्त कर्मियों के परिजन मौजूद रहे।

Girish Saini

